Social Activities

03 Feb 2026

सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल

आयुष्मान एवं अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज उपलब्ध है

सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल ग्वालियर मध्यप्रदेश आयुष्मान एवं अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज उपलब्ध है अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें मो. 7566659171

Read More

02 Feb 2026

सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल

सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल

आयुष्मान एवं अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज उपलब्ध है

Read More

25 Jan 2026

सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल

आयुष्मान एवं अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज उपलब्ध है.

...सिम्स हॉस्पीटल.... आमजन का हॉस्पीटल आयुष्मान एवं अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज उपलब्ध है अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें- 7566659171

Read More

13 Jan 2026

आंतरी में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

आंतरी में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 390 से अधिक मरीज लाभान्वित ग्वालियर। चौ. श्री बैजनाथ प्रसाद हिन्ना मानव सेवा समिति द्वारा सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर के सहयोग से स्वर्गीय चौ. श्री बैजनाथ प्रसाद हिन्ना (कक्कू बाबा) जी की 12वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर नगर परिषद कार्यालय, आंतरी में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें 390 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर के सफल आयोजन में नगर परिषद आंतरी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सुनील शर्मा, सुनील शर्मा जी तथा नगर परिषद प्रशासन का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा, जिसके चलते आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अनुभवी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों—शल्य क्रिया विशेषज्ञ डॉक्टर ओ.पी. शुक्ला, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश सिंह, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बबीता सिंह राजपूत, जनरल फिजीशियन डॉक्टर विनोद शाक्य तथा नेत्र रोग सहायक श्री युवराज सिंह—द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी सहित आवश्यक जांचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। *कार्यक्रम का शुभारंभ* अतिथियों द्वारा स्व. चौ. श्री बैजनाथ प्रसाद हिन्ना जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। *इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल* के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओ.पी. शुक्ला ने कहा कि शिविर में परीक्षण के उपरांत चयनित जरूरतमंद मरीजों का उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर में निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिम्स हॉस्पिटल स्थापना के समय से ही जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय है। *कार्यक्रम का मंच संचालन* श्री जगदीश मिश्रा द्वारा किया गया। समिति अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने स्व. कक्कू बाबा को शाब्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वागत भाषण दिया। *समिति सचिव* कमल किशोर भार्गव ने आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जबकि कोषाध्यक्ष केशव स्वरूप भार्गव ने अतिथियों, चिकित्सकों, फिजियोथैरेपी टीम एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। *इस अवसर* पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सुनील शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ब्रजकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष काजी तोमर, रेणु राजपूत, इब्राहिम खान व सिम्स हॉस्पिटल के पदाधिकारी एन. बी. भार्गव, राहुल दुबे, दीपक कुरसेना, अमित भदौरिया, गोविन्द राणा, अभिषेक भादकारिया व स्टॉफ नर्स कुसुम चौरसिया, रचना सावंत,सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

Follow us
Our Location

SSIMS, Multi speciality hospital, Mandre ki mata, Cancer Hill , Lashkar , Gwalior. (M.P).

+91-751-2336520 | Fax +91-751-2336520

Accredited by:
All © reserved to SSIMS Hospital 2024
Website Designing & SEO by Techtodos Website Managed by Naveen Sawant - IT Department of SSIMS Hospital