Social Activities

28 Jun 2023

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लाभान्वित हुए 110 रोगी सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल कैंसर हिल्स ग्वालियर के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपाध्याय क्लिनिक,पार्क के सामने अवाड़पुरा,ग्वालियर में आयोजित किया गया l शिविर में सिम्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ गौरव गोयल, नेत्र रोग सहायक डॉ युवराज सिंह के द्वारा लगभग एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया और परीक्षण के दौरान सिम्स हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ गौरव गोयल ने कहा की आजकल गर्मी व उमस भरा मौसम चल रहा है इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिएl साथ ही डॉ गौरव गोयल ने कहा की शरीर में पानी की कमी,किडनी में स्टोन एवं यूरिन इन्फेक्शन का मुख्य कारण है उन्होंने कहा की प्रत्येक व्यक्ति एक दिन में 6-8 गिलास पानी अवश्य पिए l हॉस्पिटल के संचालक डॉ नीरज शर्मा ने कहा की सिम्स हॉस्पिटल के द्वारा मलिन वस्तियों में इस तरह के शिविर लगाने का उदेश्य है की हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा हर वर्ग के व्यक्ति तक पहुँचे और व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें l इस अवसर पर डॉ महेश उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए l

Read More

Follow us
Our Location

SSIMS, Multi speciality hospital, Mandre ki mata, Cancer Hill , Lashkar , Gwalior. (M.P).

+91-751-2336520 | Fax +91-751-2336520

Accredited by:
All © reserved to SSIMS Hospital 2024
Website Designing & SEO by Techtodos Website Managed by Naveen Sawant - IT Department of SSIMS Hospital